Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

बांग्लादेश में हिंसा के बीच भारत ने अपने नागरिकों को जारी किया परामर्श, भारतीय उच्चायोग के संपर्क में रहें

बांग्लादेश में भारी हिंसा, विरोध-प्रदर्शन के बीच भारत ने वहां मौजूद भारतीय नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया

05 Aug 2024

बांग्लादेश में हिंसा के बीच भारत ने अपने नागरिकों को जारी किया परामर्श, भारतीय उच्चायोग के संपर्क में रहें

बांग्लादेश में भारी हिंसा, विरोध-प्रदर्शन के बीच भारत ने वहां मौजूद भारतीय नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया है। ढाका स्थित भारतीय दूतावास ने रविवार को एक परामर्श जारी कर बांग्लादेश में मौजूद भारतीय नागरिकों से सतर्क रहने के साथ संपर्क में रहने का आग्रह किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि मौजूदा घटनाक्रमों को देखते हुए, भारतीय नागरिकों को अगले आदेश तक बांग्लादेश की यात्रा न करने की सख्त सलाह दी जाती है।

बांग्लादेश में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को अत्यधिक सावधानी बरतने, अपनी आवाजाही सीमित रखने और ढाका में भारतीय उच्चायोग के आपातकालीन फ़ोन नंबर 8801958383679, 8801958383680, 8801937400591 के ज़रिए संपर्क में रहने की सलाह दी जाती है। वहीं बांग्लादेश के सिलहट में ताजा हिंसा के बीच भारतीय सहायक उच्चायोग (एएचसीआई) ने एक्स पोस्ट में कहा, "भारतीय सहायक उच्चायोग के अधिकार क्षेत्र सिलहट में रहने वाले छात्रों सहित सभी भारतीय नागरिकों से इस कार्यालय के संपर्क में रहने का अनुरोध किया जाता है और सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।"

आपात स्थिति के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी साझा किया गया। एएचसीआई सिलहट में भारत सरकार का एक प्रतिनिधि कार्यालय है। जो अपने कांसुलर क्षेत्राधिकार (सिलहट, मौलवीबाजार, सुनामगंज, हबीगंज, किशोरगंज और नेटोरोकोना जिलों) में वीजा जारी करने और भारतीय नागरिकों के कल्याण और द्विपक्षीय व्यापार के लिए जिम्मेदार है।एएचसीआई भारतीय उच्चायोग, ढाका की सामान्य देखरेख में कार्य करता है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बांग्लादेश में हिंसा जारी
बांग्लादेश में भारी हिंसा, विरोध-प्रदर्शन के बीच भारत ने वहां मौजूद भारतीय नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News